बता दें कि पंजाब बंद करने का ऐलान किया था और लुधियाना के साथ-साथ कई हिस्सों में इस बंद का असर देखने को मिला। दुकानदारों ने अपनी दुकानों को बंद रखकर इस विरोध को समर्थन दिया। दूसरी ओर लुधियाना शहर के अलग-अलग हिस्सों में कूड़े के बड़े-बड़े ढेर देखने को मिले। जवाहर नगर कैंप की बात की जाए तो आसपास के रहने वाले लोग परेशान दिखाई दे रहे हैं। लोगों का सड़क पर निकलना मुश्किल हो रहा है। लुधियाना के जवाहर नगर कैंप के आसपास के लोगों और दुकानदार का कहना है कि यह कूड़े का ढेर 5 दिन से ऐसे ही पड़ा है। अब कूड़ा सड़कों पर फैलना शुरू हो गया है। पूरी सड़क एक तरफ की बंद हो चुकी है।
लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। दुकानदार को कहना है कि हमारी दुकान पर कोई ग्राहक नहीं आ रहा और 5 दिन से हमारा काम बंद है। हमें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस 5 दिन से पड़े कूड़े के ढेर से बीमारियां फैलने का डर है। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि यह कूड़े के ढेर सड़क से जल्द से जल्द हटाए जाए और जो भी सफाई कर्मचारियों की मांगें हैं। जल्द से जल्द मान लेनी चाहिए, जिससे कि जो यहां से कूड़े का ढेर खत्म हो जाए।

