Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

भाजपा नेता Sanjay Tandon ने होम मिनिस्टर Amit Shah के सामने उठाया चंडीगढ़ में प्रॉपर्टी ट्रांसफर का मुद्दा

November 4, 2026

भाजपा नेता Sanjay Tandon ने होम मिनिस्टर Amit Shah के सामने उठाया चंडीगढ़ में प्रॉपर्टी ट्रांसफर का मुद्दा

चंडीगढ़ : वरिष्ठ भाजपा नेता संजय टंडन ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के दौरान चंडीगढ़ से जुड़े कई मुद्दे उठाए। इनमें सबसे प्रमुख मुद्दा प्रॉपर्टी को प्रतिशत के आधार पर ट्रांसफर करने में शहरवासियों को आ रही परेशानियों का था। टंडन ने एक बयान में बताया कि उन्होंने मंगलवार सुबह नई दिल्ली स्थित अमित शाह के आवास पर उनसे मुलाकात की और उन्हें बताया कि प्रतिशत के आधार पर प्रॉपर्टी ट्रांसफर करने पर लगी पाबंदियों के कारण चंडीगढ़ के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

इस मुद्दे के बारे में विस्तार से बताते हुए टंडन ने कहा कि मौजूदा पाबंदियों के कारण लोग अपनी प्रॉपर्टी का प्रतिशत के आधार पर ट्रांसफर नहीं कर पा रहे हैं। भाजपा नेता ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले और इसके बाद चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से जारी आदेशों के कारण यह समस्या पैदा हुई है। इन आदेशों के तहत प्रतिशत के आधार पर प्रॉपर्टी ट्रांसफर करने पर पाबंदियां लगा दी गई थीं। टंडन ने कहा, “मैंने गृह मंत्री को इस पूरे मामले की जानकारी दी> मामले की पूरी जानकारी लेने के बाद उन्होंने भरोसा दिया कि इस पर जल्द से जल्द उचित कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें