
Sant Seechewal to Head Budha Nullah Cleanup Committee : लुधियाना। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना के प्रदूषित बुडढा नाला को साफ करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। राज्यसभा सदस्य एवं पर्यावरण संत बलबीर सिंह सीचेवाल की अध्यक्षता में 11 सदस्यीय समिति गठित की गई है। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी घनश्याम थोरी समिति के डिप्टी होंगे। समिति 15 दिनों में नाले को प्रदूषण मुक्त बनाने की कार्ययोजना तैयार कर रिपोर्ट सौंपेगी।
सीचेवाल ने कहा कि उनका एकमात्र उद्देश्य यह है कि बुडा नाला साफ हो क्योंकि सतलुज नदी का पानी हरिके पट्टन से दो नहरों के माध्यम से राजस्थान के मालवा में बहता है। इन नहरों के प्रदूषित पानी के कारण मालवा और राजस्थान के लोग कैंसर और अन्य खतरनाक बीमारियों से पीड़ित हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...