Last Updated: November 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमृतसर में सरपंच ड्रग मनी और हैरोइन के साथ गिरफ्तार

June 13, 2024

अमृतसर में सरपंच ड्रग मनी और हैरोइन के साथ गिरफ्तार

अमृतसर। पंजाब में अमृतसर के बटाला-कादिया रोड पर पुलिस ने एक सरपंच और उसके साथी को गिरफ्तार कर चार लाख 80 हजार रू ड्रग मनी और 100 ग्राम हेरोइन बरामद की है। स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल अमृतसर को इस बारे में एक गुप्त सूचना मिली थी जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर उनकी तलाशी ली गई तो उनसे ड्रग मनी और हेरोइन बरामद की।

सेल अमृतसर के इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह ने गुरूवार बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान लवजीत सिंह के रूप में हुई है जो गांव ग्रंथगढ़ का सरपंच और साथी उसका नौकर है। उन्होंने कहा कि दोनों को पुलिस रिमांड में लिया जाएगा और आगे की पूछताछ की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें