Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

मोगा में दिनदहाड़े सरपंच पर फायरिंग, फॉर्च्यूनर में सवार होकर आए थे हमलावर

March 6, 2026

मोगा में दिनदहाड़े सरपंच पर फायरिंग, फॉर्च्यूनर में सवार होकर आए थे हमलावर

पंजाब डेस्क : मोगा जिले के बाघा पुराना कस्बे में आज दिनदहाड़े फायरिंग की घटना सामने आई। इस हमले में दौधर गांव के मौजूदा सरपंच हैप्पी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जांच में यह घटना पुरानी रंजिश से जुड़ी बताई जा रही है।

फॉर्च्यूनर में सवार होकर आए हमलावर

जानकारी के अनुसार, कुछ अज्ञात हमलावर फॉर्च्यूनर कार में सवार होकर सरपंच हैप्पी के पास आए और अचानक उन पर कई गोलियां चला दीं। हमलावर घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।

गंभीर रूप से घायल सरपंच

फायरिंग में घायल सरपंच हैप्पी को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक बताई है और उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। मोगा के SSP ने घटनास्थल का मुआयना किया और पुलिस टीमों को जांच के निर्देश दिए। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दोषियों की तलाश शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:

इलाके में डर का माहौल

SSP ने कहा कि प्रारंभिक जांच से यह संकेत मिल रहे हैं कि यह घटना आपसी रंजिश के कारण हुई है। पुलिस हर पहलू से मामले की गहन जांच कर रही है और आसपास लगे CCTV फुटेज की भी समीक्षा की जा रही है। इस घटना के बाद बाघा पुराना और आस-पास के इलाकों में भय का माहौल देखा गया। पुलिस ने दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें