Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय कर्मचारी यूनियन पंजाब ने सीएम मान से की मुलाकात, 8 दिनों के लिए बढ़ाई गई पेन डाउन हड़ताल

February 28, 2024

सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय कर्मचारी यूनियन पंजाब ने सीएम मान से की मुलाकात, 8 दिनों के लिए बढ़ाई गई पेन डाउन हड़ताल

जालंधर: सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय कर्मचारी यूनियन जिला जालंधर के सदस्य आज शोभित भगत, गगनदीप शर्मा, राकेश कुमार, सुखराज को कर्मचारियों की जायज मांगों को लेकर नकोदर में मुख्यमंत्री भगवंत मान से मिलने और कर्मचारियों की जायज मांगों पर विचार करने की मांग की गई हैं। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के विशेष सचिव हिमांशु जैन के साथ प्रतिनिधिमंडल की बैठक आयोजित की। कार्यालय के कर्मचारियों ने अपनी मांग से संबंधित सभी विवरणों पर चर्चा की हैं। इसी के साथ ही पेन डाउन हड़ताल 8 दिनों के लिए बढ़ाई गई।

कर्मचारियों की जायज मांगों को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों ने एक प्रतिनिधिमंडल की सीएम के विशेष सचिव हिमांशु जैन से मुलाकात की हैं। उन्हें बताया गया कि मुख्यमंत्री और उपसमिति के आदेश के बावजूद कार्यालय कर्मियों के नियमितीकरण को लेकर अधिकारी समिति की बैठक की रिपोर्ट उपसमिति को नहीं भेजी जा रही है। इसी तरह सितंबर 2020 से हुई वेतन विसंगति को भी जल्द दूर करने को कहा गया।

सीएम के विशेष सचिव हिमांशु जैन ने आश्वासन दिया कि वे जल्द ही विभाग के अधिकारियों के साथ हमारे संगठन की बैठक आयोजित करेंगे। उन्होंने यह भी कहा है कि अगर बैठक में कोई समाधान नहीं दिखता है तो मुख्यमंत्री पंजाब के साथ बैठक की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें