Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

SBI ने सरकारी प्राइमरी स्कूल को CSR के तहत दिए जरूरी संसाधन

September 25, 2026

SBI ने सरकारी प्राइमरी स्कूल को CSR के तहत दिए जरूरी संसाधन

SBI Strengthens Moga School Infrastructure : मोगा। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपनी CSR पहल के तहत सरकारी प्राइमरी स्कूल, दत्त रोड के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए निर्माण कार्य और जरूरी संसाधन उपलब्ध करवाए। बैंक अधिकारियों ने स्कूल में साइकिल स्टैंड शेड और मंम्टी निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। इसके अलावा स्कूल को अलमारियां, मेज, रेफ्रिजरेटर, साउंड सिस्टम तथा इन्वर्टर-बैटरी भी भेंट की गईं।

बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान स्कूल को आवश्यक निर्माण कार्य सहायक और दैनिक उपयोग की वस्तुएं समर्पित की गईं।इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित एसबीआई के क्षेत्रीय कार्यालय प्रबंधक मनोज कुमार सिंह बरनाला, मोगा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया मेन ब्रांच के शाखा प्रबंधक राजेश मित्तल और उप शाखा प्रबंधक अंकुश बांसल ने विद्यालय परिसर में छात्रों और स्टाफ की सुविधा के लिए तैयार किए गए साइकिल स्टैंड शेड और मंम्टी (सीढ़ी कक्ष) निर्माण कार्य का लोकार्पण किया।

इसके साथ ही बैंक की ओर से स्कूल को अलमारियां, मेज, रेफ्रिजरेटर, साउंड सिस्टम तथा निर्बाध बिजली आपूर्ति हेतु इन्वर्टर-बैटरी भेंट की गई। शाखा प्रबंधक राजेश मित्तल ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा के स्तर को ऊपर उठाने और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण देने के लिए एसबीआई हमेशा तत्पर रहता है। उन्होंने कहा कि इन संसाधनों से स्कूल के शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यों को सुचारू रूप से चलाने में बड़ी मदद मिलेगी।

सरकारी प्राइमरी स्कूल दत्त रोड के प्रबंधन और अध्यापकों ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के इस सहयोग के लिए बैंक प्रबंधन विशेष रूप से क्षेत्रीय कार्यालय प्रबंधक मनोज कुमार सिंह बरनाला, शाखा प्रबंधक राजेश मित्तल और उप शाखा प्रबंधक अंकुश बांसल का आभार व्यक्त किया। स्कूल हैड टीचर जसविंदर पाल कौर ने कहा कि बैंक की इस पहल से विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित, सुसज्जित और आधुनिक वातावरण तैयार करने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर अन्य के अतिरिक्त परमजीत कौर, हर्ष कुमार गोयल, जसपाल कौर , अमनदीप कौर, संदीप कौर स्कूल स्टाफ और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें