Site icon Dainik Savera Times

स्कूल बस ऑपरेटर्स की महापंचायत, सरकार से राहत की मांग

School Bus Operators Hold Maha Panchayat : बठिंडा। पंजाब में स्कूल बस ऑपरेटर्स की समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। अपनी मांगों और कथित अतिरिक्त टैक्स वसूली के विरोध में पंजाब स्कूल बस ऑपरेटर्स यूनियन ने दाना मंडी बठिंडा में महापंचायत आयोजित कर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की।

यूनियन के प्रधान गुरप्रीत सिंह हैप्पी ने आरोप लगाया कि ऑपरेटर्स को अतिरिक्त टैक्स का बोझ उठाना पड़ रहा है और वाहनों को पास करवाने के लिए RTO कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने पड़ते हैं। उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों की तुलना में पंजाब में टैक्स अधिक हैं और सरकार द्वारा लगातार नए नियम थोपे जा रहे हैं। यूनियन ने पंजाब सरकार से स्कूल बस ऑपरेटर्स के लिए अलग और व्यावहारिक नियम बनाने तथा उनकी समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग की।

प्रधान गुरप्रीत सिंह हैप्पी ने कहा कि स्कूल बस ऑपरेटर्स से एक्स्ट्रा टैक्स वसूला जा रहा है और उन्हें गाड़ियों को पास करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों में टैक्स बहुत कम हैं और राजस्थान में वन टाइम वसूला जाता है। गाड़ियों को पास करने के लिए RTO ऑफिस के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज तक किसी भी सरकार ने हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दिया। सरकार की तरफ से बस ऑपरेटर्स पर नए नियम थोपे जा रहे हैं। उन्होंने पंजाब सरकार से अपील की कि स्कूल बस ऑपरेटर्स के लिए अलग से नए नियम बनाए जाएं। उन्होंने कहा कि बच्चों के माता-पिता भी हमारा साथ दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार को तुरंत स्कूल बस ऑपरेटर्स की मांगों पर ध्यान देना चाहिए।

 

Exit mobile version