Site icon Dainik Savera Times

स्कूल बसों के नियमों पर घमासान, 3 सितंबर को बठिंडा में महापंचायत; तीन जिलों में स्कूल बंद

बठिंडा: फेडरेशन ऑफ प्राइवेट स्कूल्स एंड एसोसिएशन्स ऑफ पंजाब के प्रेसिडेंट डॉ. जगजीत सिंह धुरी ने बताया कि स्कूल बसों और वैन के लिए लागू किए जा रहे नए नियमों और पासिंग प्रोसेस को लेकर बस ऑपरेटरों में विरोध है। इसी वजह से 3 सितंबर को बठिंडा में महापंचायत बुलाई गई है।

बस ऑपरेटरों की मांगों का समर्थन करते हुए फेडरेशन ने बठिंडा, मानसा और बरनाला के प्राइवेट स्कूलों को एक दिन के लिए बंद रखने का फैसला किया है। फेडरेशन का कहना है कि बच्चों की सेफ्टी सबसे जरूरी है, लेकिन साथ ही स्कूल बसों और वैन से जुड़े नियमों और पासिंग प्रोसेस को प्रैक्टिकल और आसान बनाने की जरूरत है।

बस ऑपरेटर दावा कर रहे हैं कि महापंचायत में बड़ी संख्या में ऑपरेटर शामिल होंगे। चूंकि इस दौरान स्कूल बसों और वैन के न चलने की संभावना है, इसलिए तीन जिलों में स्कूल बंद रखने का फैसला किया गया है। आने वाले दिनों में महापंचायत का असर पंजाब के दूसरे जिलों में भी देखा जा सकता है। अब सबकी निगाहें 3 सितंबर को बठिंडा में होने वाली महापंचायत और सरकार के रुख पर टिकी हैं।

📍 Location: Sangrur (Sangrur)

Exit mobile version