Punjab School Holidays: पंजाब में अचानक बढ़ी भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियों को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। 25 मई से 2 जून तक तेज़ लू और अत्यधिक गर्म हवाओं की चेतावनी जारी की गई है, जिससे पूरे उत्तर भारत में स्वास्थ्य संबंधी जोखिम बढ़ गए हैं। इसी के चलते स्कूलों की छुट्टियों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
चंडीगढ़ में पहले ही घोषित हुईं छुट्टियां
चंडीगढ़ प्रशासन ने बढ़ती गर्मी और हीटवेव के खतरे को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। शिक्षा विभाग के आदेशों के अनुसार 23 मई 2026 से 30 जून 2026 तक सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां रहेंगी।
हरियाणा में भी समय से पहले अवकाश
हरियाणा सरकार ने भी छात्रों को राहत देते हुए गर्मियों की छुट्टियां पहले घोषित कर दी हैं। पहले ये अवकाश 1 जून से शुरू होने थे, लेकिन अब 25 मई से ही स्कूल बंद रहेंगे। यह निर्णय उच्च स्तरीय बैठक के बाद लिया गया, जिसमें मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट और बढ़ती गर्मी को मुख्य कारण माना गया।
ये भी पढ़ें…
पंजाब में जल्द हो सकता है ऐलान
पंजाब में लगातार बढ़ रही गर्मी को देखते हुए स्कूलों में छुट्टियों को लेकर संभावना जताई जा रही है कि अगले सप्ताह सभी स्कूल बंद किए जा सकते हैं। राज्य में 26 मई को नगर निगम चुनाव और 27 मई को बकरीद की सरकारी छुट्टी है, ऐसे में चर्चा है कि सरकार 28 मई से गर्मियों की छुट्टियों की घोषणा कर सकती है।
हालांकि अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं हुआ है, लेकिन मौजूदा हालात और मौसम विभाग की चेतावनियों को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि सरकार जल्द ही इस पर अंतिम फैसला ले सकती है।

