Dainik Savera Times

School Holidays: बम धमकी के बाद पंजाब सरकार का प्राइवेट और सरकारी स्कूलों को लेकर बड़ा ऐलान

Punjab School Holidays bomb threat  

पंजाब डेस्क: स्कूलों में बम की धमकी के बाद पंजाब सरकार ने राज्य में स्कूलों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। बता दें कि जिसके तहत शिक्षा विभाग ने एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर सर्दियों की छुट्टियों का ऐलान किया है।

24 दिसंबर से 31 दिसंबर तक बंद रहेंगे स्कूल

मिली जानकारी के अनुसार, पंजाब के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल 24 दिसंबर से 31 दिसंबर तक बंद रहेंगे। पंजाब के इलाकों में बढ़ती सर्दी की वजह से शिक्षा विभाग द्वारा यह फैसला लिया गया है।

पंजाब के 13 जिलों में येलो अलर्ट जारी

अगर पंजाब के मौसम की बात करें तो राज्य के 13 जिलों में सर्दी इतनी बढ़ गई है कि मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों के लिए पंजाब और हरियाणा में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।वहीं पंजाब के अलावा चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में मौसम के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

Exit mobile version