Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

Schools of Eminence: पंजाब की शिक्षा क्रांति ने बदली हजारों बच्चों की किस्मत

October 12, 2025

Schools of Eminence: पंजाब की शिक्षा क्रांति ने बदली हजारों बच्चों की किस्मत

पंजाब डेस्क: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की ‘शिक्षाक्रांति’ पहल ने पंजाब की सरकारी शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा दी है। वर्ष 2022 में शुरू हुई इस पहल के तहत राज्य में 118 स्कूल ऑफ एमीनेन्स स्थापित किए गए हैं, जिनपर 231.74 करोड़ रुपये खर्च किए गए। ये स्कूल अब गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आधुनिक सुविधाओं के प्रतीक बन चुके हैं।

इन स्कूलों में स्मार्ट क्लास रूम, विज्ञान प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय, स्विमिंगपूल, टेनिस कोर्ट और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के लिए विशेष प्रशिक्षक हैं। गरीब छात्रों को मुफ्त कोचिंग, यूनिफॉर्म, जूते और परिवहन सुविधाएं दी जा रही हैं ताकि कोई बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।

इन की सफलता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 265 छात्रों ने जेईई मेन्स, 44 ने जेईई एडवांस्ड और 848 ने नीट परीक्षा में सफलता प्राप्त की।मुख्य मंत्री मान के स्कूल मेंटरशिप प्रोग्राम के तहत सिविल अधिकारी इन छात्रों को मार्गदर्शन दे रहे हैं।

इसके अलावा, 19,200 सरकारी स्कूलों में आयोजित पेरेंट-टीचर मीटिंग्स में 25 लाख से अधिक अभिभावकों की भागीदारी से शिक्षा के प्रति समाज का जुड़ाव भी बढ़ा है।

‘स्कूल ऑफ एमीनेन्स’ अब न केवल शिक्षा के मंदिर हैं, बल्कि यह पहल पंजाब के हर बच्चे को समान अवसर और उज्जवल भविष्य देने की दिशा में ऐतिहासिक कदम साबित हो रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें