Last Updated: November 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

पठानकोट-डलहौजी-चंबा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्कॉर्पियो की ट्रक के साथ हुई भीषण टक्कर

August 8, 2026

पठानकोट-डलहौजी-चंबा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्कॉर्पियो की ट्रक के साथ हुई भीषण टक्कर

धार कलां: पठानकोट-डलहौजी-चंबा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 154-ए पर स्थित बधानी के कंट्री साइड मोड़ पर स्कॉर्पियो गाड़ी की ट्रक के साथ हुई भीषण टक्कर में छह लोगों के गंभीर रूप से घायल हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी देते हुए सड़क सुरक्षा फोर्स रूट नंबर दो के सिपाही अंकुर शर्मा और सिपाही रजत ने बताया कि उन्हें शुक्रवार सुबह साढ़े पांच बजे सूचना मिली थी, कि महिंद्रा स्कार्पियो गाड़ी नंबर पीबी-06बीएल-5555 जोकि शुक्रवार सुबह बुंगल से धार की तरफ जा रही थी, कि धार से बुंगल की ओर आ रहे ट्रक नंबर एचपी-73बी-1058 के साथ बधानी के निकट कंट्री साइड मोड़ पर आमने सामने भीषण टक्कर हो गई।

इस घटना में स्कॉर्पियो सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको नजदीकी कम्युनिटी हेल्थ सेंटर बधानी में ले जाया गया, यहां उनकी नाजुक हालत को देखते हुए सिविल अस्पताल पठानकोट और उसके बाद मामून स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायलों को पहचान राज अभय सिंह (23) निवासी अमृतसर, वंश (24) निवासी मजीठा जिला अमृतसर, कर्णवीर सिंह (25) पुत्र ओंकार सिंह निवासी अमृतसर, राजबीर सिंह पुत्र रघुबीर सिंह निवासी वेरका जिला अमृतसर, गुरप्रीत सिंह पुत्र बलविंदर सिंह निवासी अमृतसर, प्रदीप सिंह पुत्र प्रताप सिंह निवासी वेरका जिला अमृतसर के रूप में हुई है। ट्रक को वीर सिंह पुत्र दीवान चंद निवासी चंबा हिमाचल प्रदेश चला रहा था।

सिपाही अंकुर शर्मा ने बताया कि दुर्घटग्रस्त हुई कार के अंदर से दो शराब की बोतलें, एक लग्जरी घड़ी, 220 रुपए नगद, कीमती समान वाला बैग और एक स्पॉट फोन मिला है जिसको घायलो के परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस हादसे संबंधी थाना धार कलां पुलिस को सूचित कर दिया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें