लुधियाना में हाईटेक तरीके से स्कॉर्पियो चोरी, CCTV में कैद वारदात
August 26, 2026
Share:
Scorpio stolen using a high-tech method : लुधियाना। न्यू मॉल टाउन में चोरों ने हाईटेक तरीके से घर के बाहर खड़ी नई स्कॉर्पियो को निशाना बनाया। कार में आए चोरों ने महज कुछ मिनटों में गाड़ी का दरवाजा तोड़ा और उसे लेकर फरार हो गए।
कार मालिक के मुताबिक गाड़ी दो महीने पहले ही खरीदी गई थी और फादर्स डे पर पिता को तोहफे में दी थी। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर CCTV फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हालांकि, हैरानी की बात यह है कि इतनी हाई-टेक तकनीक के बावजूद चोरों ने दरवाज़ा कैसे तोड़ा और गाड़ी लेकर कैसे भागे—इसका पता जांच के बाद ही चलेगा। इस बारे में सफ़ेद स्कॉर्पियो कार के मालिक ने बताया कि जब कार चोरी हुई, तो वह खुद गुड़गांव गए हुए थे। उन्होंने यह कार फादर्स डे पर अपने पिता को तोहफ़े में दी थी और इसे दो महीने पहले ही खरीदा था।
इस पर नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी और यह टेम्पररी नंबर प्लेट पर चल रही थी। कल रात करीब 3 बजे कार में आए चोरों ने इस चोरी को अंजाम दिया। हमें लगता है कि चोरों ने नई तकनीक की मदद से यह गाड़ी चोरी की है। हमने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।