Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

संजय सिंह के हक़ में प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हाथापाई, की गईं पानी की बौछारें

October 5, 2023

संजय सिंह के हक़ में प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हाथापाई, की गईं पानी की बौछारें

नई दिल्ली : ईडी ने कथित तौर पर उत्पाद शुल्क नीति मामले में आप सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार किया था। ईडी द्वारा की गई गिरफ्तारी के विरोध में आज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किया। यहां चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता जुटे और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं और पुलिस अधिकारियों के बीच हाथापाई हुई जिसके परिणामस्वरूप पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पानी की बौछार और आंसू गैस का इस्तेमाल किया।

बड़ी खबरें पढ़ेंः राऊज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे MP Sanjay Singh, कहा-ये मोदी जी का अत्याचार

पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा है कि बिना सबूत के संजय सिंह की गिरफ्तारी लोकतंत्र का उल्लंघन है और इसलिए इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। चंडीगढ़ में चल रहे प्रदर्शन पर डीएसपी चरणजीत सिंह विर्क ने कहा, ”कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। धारा 144 लगा दी गई है जब उन्होंने बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की तो उन पर हल्का बल प्रयोग किया गया। इस विरोध प्रदर्शन में कुछ पुलिसकर्मी घायल भी हुए हैं। मामले में आगे की जांच चल रही है जिसके बाद कार्रवाई की जाएगी।” सुबह राष्ट्रीय राजधानी में डीडीयू मार्ग स्थित आप कार्यालय के आसपास विरोध प्रदर्शन किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने संजय सिंह की अनुचित गिरफ्तारी के खिलाफ नारे लगाए और उनकी रिहाई की मांग की

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें