अमृतसर: त्योहारों के मद्देनजर पूरे पंजाब में पुलिस को अलर्ट किया गया है। पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव द्वारा अधिकारियों के साथ सुरक्षा को लेकर मीटिंग की गई थी। इसके बाद पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने सिटी पुलिस के अधिकारियों को सुरक्षा प्रबंधो को और मजबूत करने के लिए कहा है। इसके बाद सभी पुलिस अधिकारी और पुलिस मुलाजिम मुस्तैद हो गए हैं। शहर में चल रहे धार्मिक कार्यक्र म के अलावा रामलीला समारोह की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। प्रमुख मंदिरों में सुबह शाम हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस द्वारा सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। लोगों से भी अपील की गई है कि वह पुलिस द्वारा किए गए सुरक्षा प्रबंधन में सहयोग दें। लोगों को रामलीला कार्यक्रम, मंदिर जा अन्य धार्मिक समारोह में जाते समय ट्रैफिक जाम का सामना न करना पड़े। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा भी उचित प्रबंध किए गए हैं।
ये भी पढ़ें: Punjab Budget Session 2026 : इन सेक्टर्स को सरकार दे सकती है बड़ा तोहफा

