Site icon Dainik Savera Times

गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा प्रबंध कड़े 20 हजार से अधिक सुरक्षाकर्मी होंगे तैनात

चंडीगढ़: गणतंत्र दिवस समारोहों को शांतिमय बनाने के लिए पंजाब पुलिस ने हैडक्वार्टर से अलग-अलग जिलों में सीनियर पुलिस अधिकारियों को तैनात किया है और सभी स्थानों पर अमन-कानून की स्थिति को यकीनी बनाने के लिए 20000 से अधिक पुलिस मुलाजिमों को इस कार्य में लगाया गया है। जिक्रयोग्य है कि पटियाला में होने वाले राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह दौरान पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और सलामी लेंगे, जबकि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लुधियाना में राष्ट्रीय झंडा लहराएंगे।

प्रैस कांफ्रैंस को संबोधित करते हुए आईजी हैडक्वार्टर डा. सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि डीजीपी गौरव यादव निजी तौर पर गणतंत्र दिवस के सुरक्षा प्रबंधों की निगरानी कर रहे हैं और इस उद्देश्य के लिए उनकी तरफ से डीजीपी लॉअ एंड आर्डर अर्पित शुक्ला को नोडल अफसर नियुक्त किया गया है जिससे सभी स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंधों को यकीनी बनाया जा सके।

उन्होंने कहा कि सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं और स्पैशल डीजीपी, एडीजीपी, आईजीपी, डीआईजी रैक के सीनियर पुलिस अधिकारियों को अलग-अलग जिलों में मौजूद रह कर अपने-अपने संबंधित स्थानों पर सुरक्षा प्रबंधों की निजी तौर पर निगरानी करने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि सभी गजटेड अफसरों और एसएचओज को भी गणतंत्र दिवस समागम की समाप्ति तक फील्ड में रहने के आदेश दिए गए हैं। इसके अलावा संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

Exit mobile version