Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

स्वतंत्रता दिवस समागम लेकर अमृतसर एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ाई

August 11, 2026

स्वतंत्रता दिवस समागम लेकर अमृतसर एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ाई

अमृतसर : देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर स्टेट व नैशनल हाई अलर्ट के बीच अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतर्राष्ट्रीय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एयरपोर्ट अथार्टी आफ इंडिया ने सैंट्रल इंडस्ट्रिअल सिक्योरिटी फोर्स (सीआईएसएफ) के साथ मिलकर मल्टी लेयर चैक व्यवस्था सख्ती से लागू कर दी। इसके साथ ही एयरपोर्ट पर यात्रियों को छोड़ने आने वाले मेहमानों के लिए एयरपोर्ट परिसर की एंट्री पर अगले 10 दिनों से रोक लगा दी गई है।

गौर हो कि पिछले दिनों पंजाब में आतंक समर्थित कुछ लोगों के पकड़े जाने के बाद स्वतंत्रता दिवस समागम को देखते हुए स्टेट और नैशनल हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। ब्यूरो आफ सिविल एविएशन (बीसीए) ने 20 अगस्त तक गैस्ट एंट्री को प्रतिबंधित कर दिया। इसके बाद अमृतसर एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई। अजनाला रोड से एयरपोर्ट रोड और एयरपोर्ट परिसर पर सभी प्वाइंट्स पर चैकिंग बढ़ा दी गई। यात्रियों की बारीकी से चैकिंग के लिए डॉग स्कवायड के साथ विशेष तौर से ट्रेंड टुकड़ियों की तैनाती एयरपोर्ट पर की गई है।

पंजाब पुलिस ने एयरपोर्ट अथार्टी के साथ सुरक्षा बाबत हुई बैठकों के बाद महत्वपूर्ण स्थानों पर नाकेबंदी कर दी है। एयरपोर्ट के आस-पास के पूरे क्षेत्र में पंजाब पुलिस के साथ साथ राजकीय और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी लगातार नजर बनाए हुए हैं। जहां पुलिस ने एयरपोर्ट के आस-पास के इलाकों में गश्त बढ़ा दी, वहीं सीआईएसएफ ने एयरपोर्ट रोड पर स्थित सीआईएसएफ की पोस्ट से लेकर कई प्वाइंट्स पर चैकिंग तेज कर दी है।

श्री गुरु रामदास जी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के कार्यकारी डायरेक्टर व एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (एटीसी) अनिरुद्ध शर्मा ने बताया कि बीसीए के डायरेक्टर जनरल की ओर से जारी अलर्ट के बाद विजिटर एंट्री टिकट की बिक्री बंद कर दी गई है। आज से (10) अगस्त से लेकर 20 अगस्त तक एयरपोर्ट कांपलैक्स में विजिटर की एंट्री पर रोक लगा दी गई है। सीआईएसएफ ने खास टुकड़ी तैनात कर दी और वाहनों की मूवमैंट पर भी रोक लगा दी है। उन्होंने कहा यात्रियों से कहा गया है कि सुरक्षा कारणों से वे फ्लाइट लेने के लिए शेड्यूल समय से पहले एयरपोर्ट पहुंचे, क्योंकि उनका गहन सिक्योरिटी चैक के कारण पहले से ज्यादा समय लगेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें