पंजाबः जालंधर में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। गुरुवार सुबह गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में समारोह की फाइनल रिहर्सल के बाद पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह की अगुवाई में कंपनी बाग चौक से फ्लैग मार्च निकाला गया। इसमें डीसीपी मनप्रीत सिंह ढिल्लों समेत करीब 150 पुलिसकर्मी शामिल रहे।
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर शहर में विशेष नाकाबंदी और फ्लैग मार्च किए जा रहे हैं। मुख्य फोर्स को बाहरी इलाकों में तैनात किया गया है, जबकि 250 अतिरिक्त पुलिसकर्मी भी बाहर से बुलाए गए हैं। रात के समय भी पुलिस की ओर से सड़कों पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर ई-मेल के जरिए मिल रही धमकियों पर पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है।
बीते दिन मिले एक ई-मेल के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है और जल्द आरोपी की गिरफ्तारी का दावा किया गया है। पुलिस ने होटल और रेस्टोरेंट संचालकों के साथ बैठक लोगों के दस्तावेज जांचने की अपील की है। संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने को कहा गया है। पुलिस कमिश्नर ने सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग के लिए लोगों का आभार जताया।
📍 Location: राम चौक जालंधर (जालंधर)

