Site icon Dainik Savera Times

भाजपा को मिल रहा अपार जनसमर्थन देख विरोधियों के उड़े होश : Atwal

जालंधर: आज भारतीय जनता पार्टी सर्किल अलावलपुर ने बस स्टैंड के पास इंदर इकबाल सिंह अटवाल के पक्ष में चुनावी रैली की। इस चुनावी रैली में भाजपा पंजाब उपाध्यक्ष व लोकसभा मैदान चुनाव सह प्रभारी केवल सिंह ढिल्लों, सुनील जाखड़, बिक्रमजीत सिंह चीमा, दीदार सिंह भट्टी, बीबा जय इंदर कौर, परमिंदर सिंह बराड़ आदि भी मौजूद रहे। इन सबके साथ ही भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी इंदर इकबाल सिंह अटवाल भी चुनावी रैली में शामिल हुए। इंदर इकबाल सिंह अटवाल ने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए अलावलपुर के लोगों से उन्हें वोट देने का आग्रह किया और कहा कि आपने पिछले वर्षों में कांग्रेस को वोट देकर जालंधर के विकास और इसे स्मार्ट सिटी बनाने का परिणाम देखा है और सभी परिणाम सामने हैं। अब अगले लोकसभा चुनाव में एक साल से भी कम समय बचा है, इसलिए मैं आपसे अपील करता हूं कि मुझे पिछले 9 साल के रुके हुए विकास को पूरा करने की जिम्मेदारी दें ताकि मैं अपने लगभग 9 महीने के कार्यकाल में आपकी उम्मीदों पर खरा उतर सकूं।

Exit mobile version