Site icon Dainik Savera Times

आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता प्रदीप छाबड़ा का निधन

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और चंडीगढ़ के पूर्व महापौर प्रदीप छाबड़ा का मंगलवार को यहां निधन हो गया। वह 65 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी, बेटा और दो बेटियां हैं। आप नेता के बेटे पुनीत छाबड़ा ने कहा कि उनके पिता का पीलिया का इलाज चल रहा था और उन्होंने सुबह तबीयत खराब होने की शिकायत की थी।

पुनीत ने कहा, हमने उन्हें चंडीगढ़ स्थित स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर) ले जाने के लिए एम्बुलेंस बुलाई, लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया। छाबड़ा चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी के सह-प्रभारी थे। वह पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के अध्यक्ष भी थे। वह अगस्त 2021 में कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हो गए थे।

Exit mobile version