पंजाब डेस्क : वरिष्ठ वकील और आम आदमी पार्टी (AAP) के पूर्व नेता हरविंदर सिंह फूलका आज चंडीगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए। फूलका पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता थे और उन्होंने 2019 में पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। हरविंदर सिंह फूलका ने 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए एक लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी थी।
फूलका ने 2014 में लुधियाना लोकसभा सीट से सांसद का चुनाव लड़ा था, लेकिन कांग्रेस के रवनीत सिंह बिट्टू से 19,709 वोटों के अंतर से हार गए थे। इसके बाद 2017 में उन्होंने दाखा विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की और अकाली नेता मनप्रीत सिंह अयाली को हराया। जनवरी 2019 में उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) छोड़ दी थी।
मानवाधिकार और न्याय के लिए किया संघर्ष
दिल्ली हाईकोर्ट के वरिष्ठ वकील फूलका को उनके मानवाधिकार कार्यों के लिए जाना जाता है। वे 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों को न्याय दिलाने में अग्रणी रहे हैं। इस संघर्ष के लिए उन्हें 2019 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया।
ये भी पढ़ें…
1985 में दंगों के बाद, उन्होंने ‘सिटिजन्स जस्टिस कमेटी’ (CJC) के गठन में मदद की, जिसने कानूनी विशेषज्ञों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं को जोड़कर पीड़ितों के पक्ष को न्यायिक आयोगों तक पहुँचाया। 2001 में उन्होंने एक वेबसाइट शुरू की, ताकि दंगों से जुड़े दस्तावेज और जांच के परिणाम आम लोगों तक आसानी से पहुंच सकें।
मेष: दिन शुभ रहेगा...