Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

मोगा के गांव धल्लेके में वरिष्ठ अकाली नेता ने पार्टी को कहा अलविदा, परिवार सहित AAP में हुए शामिल

September 23, 2026

मोगा के गांव धल्लेके में वरिष्ठ अकाली नेता ने पार्टी को कहा अलविदा, परिवार सहित AAP में हुए शामिल

मोगा: आज मोगा जिले के गांव धल्लेके से वरिष्ठ अकाली नेता नछत्तर सिंह रंधावा और गुरविंदर सिंह रंधावा ने अपने परिवारों सहित अकाली दल को अलविदा कहते हुए आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। वे स्वर्गीय महल सिंह रंधावा और सतवंत सिंह रंधावा के पुत्र हैं।

इस अवसर पर हलका मोगा की विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने पार्टी में शामिल होने वाले परिवारों का स्वागत करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की लोक-पक्षीय नीतियों और पंजाब के विकास के लिए किए जा रहे कार्यों से प्रभावित होकर विभिन्न वर्गों के लोग पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि नए साथियों के जुड़ने से हलके में पार्टी की गतिविधियों को मजबूती मिलेगी।

उन्होंने कहा कि आम आादमी पार्टी में शामिल होने वालों को पार्टी में बनता मान सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज हर वर्ग पार्टी की नीतियों से खुश होकर जुड़ रहा है। विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने शामिल होने वाले नछत्तर सिंह रंधावा, गुरविंदर सिंह रंधावा और उनके परिवारों का सिरोपा देकर स्वागत किया तथा उन्हें पार्टी में शामिल होने पर शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर नगर निगम मोगा के पूर्व डिप्टी मेयर अशोक धमीजा, पार्षद विक्रमजीत सिंह घाती, पार्षद तीर्थ राम,विक्की दौधरिया सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

📍 Location: मोगा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें