Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

सीनियर IAS अधिकारी Vijoy Kumar Singh ने CM Mann के विशेष मुख्य सचिव का संभाला पदभार

January 1, 2024

सीनियर IAS अधिकारी Vijoy Kumar Singh ने CM Mann के विशेष मुख्य सचिव का संभाला पदभार

चंडीगढ़: वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विजॉय कुमार सिंह ने आज राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में मुख्यमंत्री के विशेष मुख्य सचिव के रूप में कार्यभार संभाला।

कार्यभार संभालने के बाद बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री के विशेष मुख्य सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की जन-समर्थक और विकासोन्मुख नीतियों का लाभ जनता तक पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि लोगों को स्वच्छ, कुशल, प्रभावी, पारदर्शी और जवाबदेह शासन प्रदान करने पर जोर दिया जाएगा। विजॉय कुमार सिंह ने कहा कि इस नेक काम के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों को मिलना सुनिश्चित करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें