
जालंधर: देश के अग्रणी राष्ट्रीयकृत बैंकों में शुमार इंडियन बैंक के अंचल प्रबंधक सुभाष कुमार और बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों ने मंगलवार को सवेरा भवन में देनिक सवेरा के मुख्य संपादक श्री शीतल विज से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने श्री शीतल विज को पौधा भेंट करके उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर बैंक के महासचिव नरेश वैद और अंचल प्रमुख सुभाष कुमार ने बैंक की ओर से ग्राहकों को दी जा रहीं लाभकारी और आकर्षक स्कीमों से श्री शीतल विज को अवगत करवाया। इस बीच श्री शीतल विज ने बैंकिंग क्षेत्र में इंडियन बैंक की ओर से डाले जा रहे अभूतपूर्व योगदान के लिए बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों की जमकर तारीफ की।
इसके बाद बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों ने विश्व प्रसिद्ध और ऐतिहासिक महत्ता वाले श्री सिद्ध पीठ देवी तालाब मंदिर में माथा टेका। साथ ही साथ उन्होंने मां त्रिपुरमालिनी जी का परम आशीर्वाद भी प्राप्त किया। इस मौके पर मंदिर के विद्वान पंडितों ने बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों को मंदिर के गौरवमय इतिहास से अवगत करवाया। इस बीच मंदिर प्रबंधकों और पंडितों ने बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों में बैंक के महासचिव नरेश वैद, जोनल हैड सुभाष कुमार, सतीश जैन फगवाड़ा, राहुल कुमार, पंकज, राजू शर्मा और भूषण कोहली को मां की चुनरी पहनाकर उन्हें सम्मानित भी किया।
ये भी पढ़ें: ओडिशा में बड़ा धमाका: LPG सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप