पंजाब डेस्क: पंजाब कांग्रेस के सीनियर नेता, पूर्व मंत्री लाल सिंह ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। वह 82 साल के थे। उन्होंने मोहाली के मैक्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। इस अस्पताल में ही उनका कुछ दिनों से इलाज चल रहा था। पूर्व मंत्री के निधन से राजनीति जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
सरदार लाल सिंह पंजाब कांग्रेस के सीनियर नेताओं में से एक थे, उनका पिछले 40 सालों से पंजाब की पॉलिटिक्स में दबदबा था। वह डकाला विधानसभा क्षेत्र और फिर सनौर विधानसभा क्षेत्र से 7 बार MLA और कई बार कैबिनेट मंत्री भी रहे।
वे करीब एक दर्जन डिपार्टमेंट में मंत्री रहे। वे कैप्टन सरकार के टाइम भी फाइनेंस मिनिस्टर रहे। लाल सिंह मंडी बोर्ड के चेयरमैन और पंजाब कांग्रेस के वर्किंग प्रेसिडेंट भी थे। पूर्व मंत्री का पैतृक गांव पटियाला के पास जोगीपुर है।

