Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधर में परागपुर चौकी इंचार्ज पर गंभीर आरोप, तस्कर के खिलाफ कार्रवाई न करने का दावा

September 24, 2026

जालंधर में परागपुर चौकी इंचार्ज पर गंभीर आरोप, तस्कर के खिलाफ कार्रवाई न करने का दावा

जालंधर: परागपुर चौकी इंचार्ज एएसआई हरदयाल को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में शिकायत देने पहुंचे एक व्यक्ति और पुलिस के बीच बहस होती दिखाई दे रही है। आरोप है कि नंगल गांव में नशा तस्करी की सूचना देने और एक संदिग्ध को पकड़ने के बाद भी पुलिस ने मामले में कार्रवाई नहीं की।

कांग्रेस नेता अंगद दत्ता के अनुसार, करीब दो दिन पहले नंगल गांव में एक व्यक्ति कथित तौर पर नशे की सप्लाई करने आया था। गांव के लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह हमला कर मौके से फरार हो गया। इसके बाद करण नामक व्यक्ति शिकायत लेकर चौकी पहुंचा। आरोप है कि वह लगातार तीन दिन तक शिकायत देने के लिए चौकी के चक्कर लगाता रहा, लेकिन उसकी शिकायत दर्ज नहीं की गई।

वायरल वीडियो में अंगद दत्ता पुलिस से पूछते नजर आ रहे हैं कि कथित तस्कर के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई। इस दौरान एएसआई हरदयाल ने कहा कि उनके पास कोई तस्कर नहीं आया। बातचीत के दौरान दोनों पक्षों में बहस हो गई। पुलिसकर्मी ने चौकी में वीडियो बनाने से भी मना किया।

वहीं चौकी इंचार्ज का कहना है कि गांव में दो पक्षों के बीच झड़प हुई थी। एक पक्ष की शिकायत पहले ही ड्यूटी अफसर सुरजीत को दी गई थी, जबकि बाद में करण शिकायत लेकर आया। उसे लिखित शिकायत देने के लिए कहा गया है। पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों को दोबारा बुलाकर उनके बयान दर्ज किए जाएंगे। मामले में एएसआई का अलग से कोई बयान सामने नहीं आया है।

📍 Location: जालंधर लाडोबाली रोड (जालंधर)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें