Site icon Dainik Savera Times

फिरोजपुर में सेवा केंद्र के मुलाजिमों ने की हड़ताल, बंद रहे सभी केंद्र

फिरोजपुर : लंबे समय से लटकी आ रही अपनी मागों और सैलरी में की गई कटौती तथा विभाग में ठेकेदारी सिस्टम को खत्म करने की मांग को लेकर मंगलवार को फिरोजपुर सेवा केंद्र के मुलाजिमों ने काम काज बंद कर सरकार के खिलफ जोरदार प्रदर्शन किया। केंद्र के बंद होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा दूर दराज से आने वाले लोग पूरा दिन परेशान रहे और काम न होने की वजह से निराश होकर घरों को लोटे।

अचानक ही सेवा केंद्र के कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने के कारण ना केवल लोगों को परेशानी रहना पड़ा बल्कि फार्म भरने और सेवा केंद्र स संबधित काम करने वाले एजेंटों को भी इसका भारी नुकसान चुकाना पड़ा। हड़ताल पर बैठे केंद्र के कर्मचारियों ने सरकार से मांग की कि जिस तरह से अन्य कई विभागों के कर्मचारियों को पक्का किया जा रहा है वैसे ही सालों से काम करने वाले उनके विभाग के कर्मचारिंयों कोे भी पक्का किया जाए और ठेकेदारी सिस्टम को खतम किया जाए।

इसके अलाव सैलरी में की गई कटौती को तुरंत वापिस लिया जाए, उनका कहना है की सैलरी में बढ़ोतरी करने की बजाए पहल से मिल रह सैलरी मे भी कटौती गलत है जिसे सहन नही किया जाएगा। उन्होने यह भी कहा कि हम जानते है कि हमारी हड़ताल के कारण सेवा केंद्र में काम करवाने के लिए आने वाली जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है लेकिन हम भी मजबूर होकर ही काम काज बंद कर हड़ताल पर संघर्ष करने के लिए बैठे है।

Exit mobile version