Serving the Cause of Cows Alongside Police Duty : मोगा। पुलिस की वर्दी में कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाने वाली थाना कोट ईसे खां की एसएचओ सुनीता रानी इन दिनों अपने सेवा भाव को लेकर चर्चा में हैं।
ड्यूटी से समय निकालकर वह नियमित रूप से गौशाला पहुंचकर गायों को हरा चारा डालने के साथ साफ-सफाई में भी सहयोग कर रही हैं। गौशाला में सेवा करते हुए उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे लोग पुलिस की मानवीय और सकारात्मक छवि से जोड़ते हुए उनकी जमकर सराहना कर रहे हैं। वह गोशाला में गायों को हरा चारा डालने के साथ-साथ वहां साफ-सफाई के कार्यों में भी सहयोग करती हैं। उनका कहना है कि उन्हें शुरू से ही सेवा कार्यों के प्रति लगाव रहा है और वह अपनी पुलिस ड्यूटी के साथ-साथ समाज सेवा के लिए भी समय निकालने का प्रयास करती हैं।
सुनीता रानी का यह सेवा भाव यह संदेश देता है कि समाज की सेवा करने के लिए किसी विशेष पद या अवसर का इंतजार जरूरी नहीं, बल्कि अपनी व्यस्त दिनचर्या में से थोड़ा समय निकालकर भी जरूरतमंदों और जीव-जंतुओं की सेवा की जा सकती है। गौशाला में सेवा करते हुए एसएचओ सुनीता रानी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वह गोशाला में गायों को चारा डालने और साफ-सफाई करते हुए नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर लोग उनके इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे पुलिस विभाग की सकारात्मक और मानवीय छवि से जोड़ रहे हैं। एसएचओ सुनीता रानी की यह पहल उन लोगों के लिए भी प्रेरणा बन सकती है, जो व्यस्त जीवन के कारण सेवा कार्यों के लिए समय नहीं निकाल पाते। उनका संदेश साफ है कि कर्तव्य के साथ सेवा भाव को भी जीवन का हिस्सा बनाया जाए तो समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।

