
Setback for Akali Dal; three leaders join AAP : मोगा। आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर गांव घल्लकलां से अकाली दल से जुड़े अमर सिंह नंबरदार, जगसीर सिंह सीरा और हरविंदर सिंह ने आप का दामन थाम लिया। हलका विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने तीनों का सिरोपा देकर स्वागत किया और कहा कि उनके पार्टी में शामिल होने से जमीनी स्तर पर संगठन को और मजबूती मिलेगी।
इस मौके पर विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा प्रदेश के लोगों के हित में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। सरकार की लोकहितैषी नीतियों और विकास कार्यों से प्रभावित होकर विभिन्न राजनीतिक दलों एवं सामाजिक वर्गों के लोग आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी में शामिल होने वाले प्रत्येक साथी को पूरा सम्मान दिया जाएगा और उनके विचारों तथा सुझावों को प्राथमिकता के साथ सुना जाएगा। डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, रोजगार, सड़क, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का उद्देश्य राजनीति को केवल सत्ता प्राप्ति का माध्यम बनाना नहीं, बल्कि आम लोगों की समस्याओं का समाधान कर उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि घल्ल कलां सहित मोगा हलके के गांवों और शहर के विकास को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। लोगों की मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाने के लिए संबंधित विभागों के साथ तालमेल किया जा रहा है। उन्होंने पार्टी में शामिल हुए अमर सिंह नंबरदार, जगसीर सिंह सीरा और हरविंदर सिंह का स्वागत करते हुए कहा कि उनके जुड़ने से पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलेगी।
पार्टी में शामिल हुए अमर सिंह नंबरदार, जगसीर सिंह सीरा और हरविंदर सिंह ने कहा कि वे आम आदमी पार्टी की नीतियों तथा सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे पार्टी की मजबूती के लिए पूरी मेहनत और ईमानदारी से कार्य करेंगे तथा आम लोगों की आवाज को मजबूती से उठाएंगे। इस अवसर पर सरपंच सुखचैन सिंह घल्लकलां, संगठन इंचार्ज राकेश मिड्डा, करमवीर सिंह कंमा, सुखदीप सिंह लाली, परमपाल सिंह सहित आम आदमी पार्टी के अन्य कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित थे। पार्टी नेताओं ने कहा कि आम आदमी पार्टी का परिवार लगातार मजबूत हो रहा है और आने वाले समय में भी बड़ी संख्या में लोग पार्टी की जनहितैषी सोच से प्रभावित होकर इसके साथ जुड़ेंगे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...