नई दिल्ली: वर्ष 2025 में रेलवे और खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के नेतृत्व में पंजाब में रेलवे अवसंरचना और सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए। उत्तरी पंजाब में यात्री और माल ढुलाई को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुरदासपुरझ्रमुकेरियन रेल लिंक के लिए अंतिम स्थान सर्वेक्षण को मंजूरी दी गई है। वहीं, लगभग 443 करोड़ रुपये की लागत से राजपुराझ्रमोहाली 18 किलोमीटर रेल लाइन को स्वीकृति मिली है, जिससे मोहाली और राजपुरा के बीच संपर्क बेहतर होगा और दिल्ली की यात्र अधिक सुगम बनेगी।
फिरोजपुर-पट्टी रेल लिंक परियोजना के लिए रेलवे और भूमि अधिग्रहण की निधि पंजाब सरकार को उपलब्ध करा दी गई है, जिससे मालवा और माझा क्षेत्रों को जोड़ने वाली इस नई लाइन को गति मिलेगी। वर्षों से लंबित कादियानझ्रब्यास रेल लाइन परियोजना को भी पुन: शुरू किया गया है। इसके अलावा, चंडीगढ़-मोरिंडा-लुधियाना ट्रैक के दोहरीकरण और अंबाला से पठानकोट तक तीसरी लाइन के लिए अंतिम स्थान सर्वेक्षण किया गया है।
रेल सेवाओं के तहत मालवा क्षेत्र से होकर वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन और शहीदी जोर मेले के दौरान सरहिंद जंक्शन पर अस्थायी ठहराव की घोषणा की गई है। स्टेशन पुनर्निर्माण के अंतर्गत चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन को आधुनिक ट्रांजिट हब के रूप में विकसित किया जा रहा है, जबकि पंजाब के सभी 30 स्टेशनों पर विकास कार्य शुरू हो चुके हैं। सुरक्षा के लिए आरओबी और आरबी परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। साथ ही, पंजाब के लिए रेलवे बजट में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जो 2009-14 के औसत 225 करोड़ रुपये से बढ़कर 2025-26 में 5,421 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

