Site icon Dainik Savera Times

सीवरमैन कर्मियों की हड़ताल जारी, सरकार के खिलाफ किया रोष प्रदर्शन

पटियाला: सफाई सेवक यूनियन पंजाब के आह्वान पर नगर निगम पटियाला संयुक्त संघर्ष कमेटी के नेतृत्व में ए-टैंक अदालत बाजार में सीवरमैन कर्मचारियों ने धरना देकर पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान सुनील कुमार बिड़लान, प्रधान विजय कुमार कल्याण, सचिव विजय कुमार संगर, शम्मी कुमार, मुकेश कुमार, विक्की कुमार गिल तथा अमन कुमार शर्मा ने की।

जिला प्रधान सुनील कुमार बिड़लान ने कहा कि सरकार ने आश्वासन दिया कि संविदा कर्मचारियों का वेतन नई भर्ती के प्रोबेशन पीरियड के अनुसार निर्धारित किया जाएगा, लेकिन यूनियन ने मांग रखी कि जिन संविदा कर्मचारियों ने तीन वर्ष की सेवा पूरी कर ली है, उन्हें नियमित किया जाए। बिड़लान ने आरोप लगाया कि बरनाला में आंदोलन कर रहे सफाई कर्मचारियों पर लाठीचार्ज के जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों पर एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें बर्खास्त किया जाए।

धरने को संबोधित करते हुए विभिन्न कर्मचारी दर्शन सिंह बेलूमाजरा , हरी सिंह टोहड़ा , गुरजीत सिंह घग्गा , रणजीत सिंह , राजेश बगण, लवली अछूत, सबलू, विजय चौहान, टिंकू कैसला, मैनू, तथा अरुण धालीवाल सहित वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधि शामिल रहे। इस मौके पर हैप्पी लोहट, खुशविंदर कल्याण, केवल कृष्ण, प्रेमलता, मनदीप कुमार, अनिल कुमार, मनोज कुमार, कुलदीप, प्रदीप कुमार, गोविंदा, कुलवंत, गग्गू, परविंदर गोल्डी, माया राम, बॉबी गागट, बिन्नी कंडेर, अजय कुमार, अन्य कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Exit mobile version