Site icon Dainik Savera Times

विधानसभा में गूंजा सीवरेज और पार्किंग प्रोजेक्ट का मुद्दा

Sewerage issue echoes in the Legislative Assembly. : अमृतसर। विधानसभा के चल रहे सत्र में केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. अजय गुप्ता ने किशनकोट की सीवरेज समस्या और कैरों मार्केट मल्टीस्टोरी ऑटोमैटिक पार्किंग प्रोजेक्ट में हो रही देरी का मुद्दा जोरदार ढंग से उठाया। उन्होंने किशनकोट की सीवरेज समस्या का स्थायी समाधान करने और वर्षों से अधूरे पड़े पार्किंग प्रोजेक्ट को जल्द पूरा करवाने की मांग की।

325 कारों की मल्टीस्टोरी पार्किंग अटकी

उन्होंने कहा कि समस्या को लेकर वह खुद नगर निगम कमिश्नर और निगम अधिकारियों को मौके पर लेकर पहुंचे थे। किंतु इस समस्या का कोई पक्का हल नहीं हो रहा है। इस समस्या का परमानेंट हल किया जाए। विधायक डॉ अजय गुप्ता ने केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में कैरों मार्केट मल्टीस्टोरी ऑटोमैटिक आधुनिक कार पार्किंग स्टैंड प्रोजेक्ट का भी मुद्दा उठाया। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि कैरो मार्केट पार्किंग स्टैंड में 325 कारों, 70 दोपहिया वाहन की कैपेसिटी वाली 5 स्टोरी (1 बेसमेंट और 4 फ्लोर) वाली कार पार्किंग बनाई जानी है।  इस पार्किंग स्टैंड का निर्माण कार्य अप्रैल 2023 से शुरू हुआ था। इस प्रोजेक्ट को 21 महीनो के भीतर पूरा किया जाना था, किंतु अभी तक इसका निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है। उन्होंने सदन में मांग की कि इस प्रोजेक्ट को भी जल्द से जल्द बनवाकर शुरू करवाया जाए। इस पार्किंग स्टैंड के शुरू होने से हॉल बाजार, कटरा बगिया,रामबाग, कतरा जयमल सिंह और इसके आसपास के बाजारों के लोगों को सुविधा मिलेगी और ट्रैफिक समस्या का भी हल होगा।

Exit mobile version