Site icon Dainik Savera Times

SGPC ने बंदी सिंहों की रिहाई के लिए शुरू किया हस्ताक्षर अभियान, बड़ी संख्या में संगतों ने भरे फार्म

सुल्तानपुर लोधी : बंदी सिंहों की रिहाई की मांग दिन-ब-दिन तेज होती जा रही है। वहीं, इसे लेकर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने हस्ताक्षर अभियान शुरू कर दिया है। इस संबंध में एसजीपीसी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी के दिशा-निर्देश के अनुसार पवित्र शहर सुल्तानपुर लोधी के ऐतिहासिक गुरुद्वारा बेर साहिब में सिख संगतों द्वारा प्रोफार्मा भरने का अभियान शुरू किया गया है। जिसमें शिरोमणि कमेटी के सदस्य व पदाधिकारियों शामिल हुए। इस मौके पर बड़ी संख्या में संगतों ने बंदी सिंह की रिहाई के लिए फार्म भरे और हस्ताक्षर किए और बंदी सिंह की रिहाई के लिए आवाज उठाई।

Exit mobile version