Site icon Dainik Savera Times

SGPC ने PM Modi को उपहार में मिले स्वर्ण मंदिर मॉडल की ई-नीलामी का किया विरोध

पंजाब डेस्क : सिख संस्था शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उपहार में मिले स्वर्ण मंदिर के मॉडल की ई-नीलामी के कदम का विरोध किया है। एसजीपीसी ने आग्रह किया है कि नीलामी के बजाय स्वर्ण मंदिर के मॉडल को पीएम के आवास में रखा जा सकता है क्योंकि यह महज एक मॉडल नहीं है बल्कि हजारों सिखों की भावनाओं से जुड़ी भक्ति का प्रतीक है।

1 नवंबर को होने वाली डिबेट का नाम होगा ‘मैं पंजाब बोलता हूं’: CM Mann

केंद्रीय संस्कृति और विदेश राज्य मंत्रालय के अनुसार, पीएम मोदी को मिले स्मृति चिन्ह या उपहारों की 31 अक्टूबर तक ई-नीलामी की जाएगी। नीलामी के माध्यम से प्राप्त धन का उपयोग बाद में जन कल्याण योजनाओं के लिए किया जाएगा। एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने पर स्वर्ण मंदिर के मॉडल की नीलामी पर अपनी असहमति व्यक्त की।

Exit mobile version