Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

SGPC ने धुस्सी बांध की मुरम्मत कर रहे लोगों को 10,000 लीटर डीजल प्रदान किया

September 28, 2025

SGPC ने धुस्सी बांध की मुरम्मत कर रहे लोगों को 10,000 लीटर डीजल प्रदान किया

अमृतसर: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी बाढ़ प्रभावित इलाकों में सेवाओं के लिए लगातार सक्रिय रूप से काम कर रही है, इसी के तहत शिरोमणि कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने डेरा बाबा नानक में बाढ़ कारण धुस्सी बांध की मुरममत कर रहे लोगों से मुलाकात की आरै शिरोमणि कमेटी की ओर से 10 हजार लीटर डीजल उपलब्ध कराया।इससे पहले भी शिरोमणि कमेटी ने 5 हजार लीटर डीजल सहायता के लिए उपलब्ध करवाया था।

इस अवसर पर बोलते हुए एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि सरकार ने लोगों को उनके हाल पर छोड़ दिया है, जिसके कारण लोगों को सरकारी काम स्वयं करने पड़ रहे हैं।
एडवोकेट धामी ने कहा कि सरकारें सिर्फ बयानबाज़ी करके समय काट रही हैं जबकि लोग ख़ुद पुल बनाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिरोमणि कमेटी पहले दिन से ही लोगों के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि शिरोमणि कमेटी ने तटबंधों की मजबूती के लिए काम कर रहे श्रद्धालुओं को तेल मुहैया करवाया है, जबकि किसानों के लिए उच्च गुणवत्ता वाले गेहूँ के बीज और डीजल का भी प्रबंध किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिरोमणि कमेटी जरूरतमंदों को हर संभव मदद देने के लिए हर संभव प्रयास करती रहेगी। इस अवसर पर शिरोमणि कमेटी सदस्य बीबी जसबीर कौर जफरवाल, बीबी जोगिंदर कौर, सचिव प्रताप सिंह, उप सचिव हरभजन सिंह वक्ता, मैनेजर सतनाम सिंह गोसल, रणजीत सिंह कल्याणपुर और अन्य उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर CM YOGI ने महिलाओं और बेटियों के नाम लिखा संदेश

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें