Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

SGPC ने पंजाब सरकार को लिखा पत्र, सरकारी कर्मचारियों-अधिकारियों को गुरुद्वारा करतारपुर साहिब के दर्शनों के लिए छुट्टी दी जाए

August 27, 2024

SGPC ने पंजाब सरकार को लिखा पत्र, सरकारी कर्मचारियों-अधिकारियों को गुरुद्वारा करतारपुर साहिब के दर्शनों के लिए छुट्टी दी जाए

अमृतसर: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के दर्शन के लिए जाने वाले सरकारी कर्मचारियों को विदेशी छुट्टियों से छूट देने की मांग की है। शिरोमणि कमेटी ने प्रदेश सरकार के कार्मिक विभाग के सचिव को लिखे पत्र में कहा कि कार्मिक विभाग के पत्र संख्या 176, 8 नवंबर 2019 के माध्यम से श्री करतारपुर साहिब (पाकिस्तान) जाने वाले अधिकारियों/ कर्मचारियों को गुरु नानक देव की 550वीं जयंती पर विदेश छुट्टी से छूट दी गई थी।

पंजाब सरकार ने इस पत्र को नहीं बढ़ाया है। शिरोमणि कमेटी के सचिव प्रताप सिंह ने कहा किगुरु नानक देव से संबंधित गुरु द्वारा श्री करतारपुर साहिब के प्रति सिखों की गहरी आस्था है। गुरु नानक देव की जयंती के अवसर पर सिख पंथ के लंबे प्रयासों से भारत और पाकिस्तान सरकार द्वारा श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया था।

कर्मचारियों ने शिरोमणि कमेटी को पत्र भेजा है कि उन्हें श्री करतार साहिब के दर्शन के लिए जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पंजाब सरकार के जो अधिकारी/ कर्मचारी दर्शन के लिए जाना चाहते हैं उन्हें विदेश छुट्टी की लंबी प्रक्रि या से गुजरना पड़ता है। प्रताप सिंह ने पंजाब सरकार से मांग की कि सरकार के सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को विदेश छुट्टी की प्रक्रि या से स्थायी रूप से छूट दी जाए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें