Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

शहीद भगत सिंह हरियावल लहिर तहत कुराली में पौधरोपण करने पहुंचे पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन बरसट

August 21, 2023

शहीद भगत सिंह हरियावल लहिर तहत कुराली में पौधरोपण करने पहुंचे पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन बरसट

कुराली (अरुण कुमार) : शहीद भगत सिंह हरियावल लहिर मुहीम के तहत आज कुराली में पौधरोपण करने पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट पहुंचे। इस मौके पर कुराली अनाज मंडी के अधिकारियों,आढ़तियों एवं आम आदमी पार्टी कुराली मार्किट कमेटी के चेयरमेन हरीश राणा, पूर्व जिला प्रधान हरीश कौशल, आप पार्षद बहादर सिंह ओके, पार्षद खुशबीर हैप्पी, डॉक्टर अश्वनी शर्मा, प्रदीप रुड़ा आदि वर्करों ने चेयरमैन हरचंद सिंह को कुराली पहुँचने पर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर सम्बोधन करते हुए चेयरमैन बरसट में कहा कि पंजाब सरकार कि और से शहीद भगत सिंह हरियावल मुहीम की शुरुआत की गई है। जिसके तहत कुराली की नई मंडी से पौधे लगाने की शुरुआत वो आज करने आये है। इस उपरांत उन्होंने आढ़तियों एवं सैलर मालिकों की तकलीफे भी सुनी। सैलर असोसिएशन के प्रधान संजय मित्तल एवं अनाज मंडी प्रधान बिट्टू खुल्लर के पुत्र राहुल खूलर ने समूह आढ़तियों की ओर से कुराली की नई अनाज मंडी की सड़क तुरंत बनाने की मांग भी चेयरमैन से की और उन्हें मांग पत्र दिया गया। मंडी की जमीन के पुराने मालिकों ने चेयरमैन से अपील की कि उनकी जमीन पर अनाज मंडी भी बन चुकी है पर आज तक उन्हें इस मंडी की जमीन के पैसे नहीं मिले, जिस उपरांत चेयरमैन बरसट ने उन्हें भरोसा दिलाया कि पंजाब सरकार लोगों की सरकार है और जल्द इस सड़क को भी बनाया जायेगा। उन्होंने यह नहीं कहा कि वह पूरी जानकारी हासिल करेंगे की मंडी के जमीन के पैसे आज तक किसानों को क्यों नहीं मिले और वह इस मुद्दे को लेकर किसानों के साथ है। इस समस्या का हल भी जल्द किया जायेगा। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि हर इंसान कम से काम 5 पौधे जरूर लगाए तांकि पर्यावरण और भी खूबसूरत बनाया जा सके। इस मौके अनाज मंडी के आढ़ती एवं अधिकारी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें