Site icon Dainik Savera Times

पंजाब पुलिस की आतंकी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई: शहजाद भट्टी का साथी हथियार सहित गिरफ्तार

Arrest

Arrest

चंडीगढ़: पंजाब पुलिस की स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) ने पाकिस्तान स्थित आतंकवादी शहजाद भट्टी के एक करीबी साथी को गिरफ्तार कर एक बड़ा आतंकवादी नेटवर्क तोड़ने में सफलता हासिल की है। बता दें कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान रमन कुमार उर्फ गोलू के रूप में हुई है। वह जम्मू के गंग्याल इलाके का रहने वाला है और अवैध हथियार रखने के साथ-साथ आतंकी गतिविधियों में भी शामिल पाया गया। पुलिस ने आरोपी के पास से 30 बोर का पिस्टल बरामद किया है।

इंस्टाग्राम से हुई थी शहजाद भट्टी से पहली संपर्क

पुलिस के अनुसार, रमन कुमार लंबे समय से शहजाद भट्टी के संपर्क में था और उसके निर्देश पर काम करता रहा। शुरुआती संपर्क इंस्टाग्राम के माध्यम से हुआ था। भट्टी ने अपने ऑपरेटिव के जरिए रमन को हथियार उपलब्ध करवाया। जांच में पता चला कि रमन गंग्याल में एक मीट की दुकान चलाता था और स्थानीय झगड़ों में भी शामिल रहता था।

अभी तक पुलिस के अनुसार रमन अपने किसी निशाने के बारे में जानकारी साझा नहीं कर पाया, लेकिन आगे की जांच में इस बारे में और खुलासा होने की उम्मीद है।

VD: ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਪਹੁੰਚੀ MP Harsimrat Kaur Badal ਨੇ ਘੇਰੀ ਸਰਕਾਰ

अंबाला थाने पर हुए ब्लास्ट में शामिल

रमन कुमार को पहले अंबाला पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वह 10 दिसंबर 2025 को अंबाला पुलिस स्टेशन में हुए ब्लास्ट मामले में शामिल था। यह ब्लास्ट भी शहजाद भट्टी के निर्देश पर अंजाम दिया गया था। रमन ने हमलावरों को आर्थिक मदद प्रदान की थी। गिरफ्तारी के बाद उसे अंबाला जेल से प्रोडक्शन वारंट पर पंजाब लाया गया और अदालत में पेश किया गया।

VD : ਤੇਜ਼ ਮੀਂਹ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹਵਾ ‘ਚ ਹੋਇਆ ਸੁਧਾਰ, ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਆਇਆ ਸੁੱਖ ਦਾ ਸਾਹ

पाकिस्तान से संचालित नेटवर्क को बड़ा झटका

SSOC के AIG दीपक पारिख ने बताया कि रमन कुमार की गिरफ्तारी से शहजाद भट्टी के पाकिस्तान स्थित क्रॉस-बॉर्डर आतंकी नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। यह गिरफ्तारी पंजाब में भट्टी के ऑपरेशनल और लॉजिस्टिक नेटवर्क को कमजोर करने में महत्वपूर्ण साबित होगी। पुलिस ने कहा कि शहजाद भट्टी के बाकी साथियों और सपोर्ट सिस्टम को पूरी तरह खत्म करने के लिए कार्रवाई तेज कर दी गई है।

Exit mobile version