Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

शंभू थाना पुलिस ने 50,040 नशीली गोलियों सहित नशा तस्कर किया गिरफ्तार

May 30, 2025

शंभू थाना पुलिस ने 50,040 नशीली गोलियों सहित नशा तस्कर किया गिरफ्तार

पटियाला: शंभू थाने की पुलिस ने एक व्यक्ति को 50,040 नशीली गोलियों के साथ नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। वह यूपी से लाकर पंजाब में गोलियों की सप्लाई करता था। इस बारे में एसएसपी वरुण शर्मा ने आज पत्रकार वार्ता में बताया कि पंजाब सरकार द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान तथा डीजीपी गौरव यादव द्वारा दिए गए निदेशरें का पालन करते हुए पटियाला पुलिस को उस समय सफलता मिली जब एसपी डी गुरबंस सिंह बैंस, डीएसपी घनौर हरमनप्रीत सिंह. इन्स. हरप्रीत सिंह मुख्य अधिकारी, शंभू पुलिस स्टेशन ने पुलिस पार्टी के साथ नाकाबंदी दौरान मेहमदपुर बैरियर पर मौजूद थे तथा वाहनों की जांच कर रहे थे।

शाम करीब 5.11 बजे अंबाला की तरफ से एक युवक जो अपने सिर पर प्लास्टिक का थैला उठाए हुए था, सामने खड़ी पुलिस पार्टी को देखकर एक पल के लिए रुक गया, डर गया तथा पीछे की ओर खिसकने लगा। शक के आधार पर मुख्य अधिकारी पुलिस स्टेशन शंभू ने अपने साथी कर्मचारियों की मदद से उसे रोककर उसका नाम व पता पूछा। उसने अपना नाम सुदर्शन पुत्र राजिंदर सिंह निवासी गांव सैदी, पुलिस स्टेशन सैदी, जिला हरदोई, यूपी बताया।

तलाशी लेने पर उसके कब्जे में मौजूद प्लास्टिक बैग की जांच की गई, जिसमें से लोमोटिल ब्रांड की 50,040 नशीली गोलियां बरामद हुईं। उसके खिलाफ पुलिस स्टेशन शंभू में मुकदमा एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपी सुदर्शन ने अपनी पहली पूछताछ के दौरान बताया कि वह यूपी से इन गोलियों की सप्लाई करता है। उसे आज अदालत में पेश किया जाएगा और पुलिस रिमांड हासिल करने के बाद आगे की पूछताछ की जाएगी।

ये भी पढ़ें- Gold Price Crash: क्या 1 लाख से नीचे जाएगा सोने का रेट? एक्सपर्ट्स ने दी ये बड़ी सलाह

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें