Site icon Dainik Savera Times

इंसानियत शर्मसार: चाचा ने किया 6 वर्षीय बच्ची का रेप, पुलिस ने व्यक्ति को किया काबू

जालंधर से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां बस्ती शेख स्थित कोर्ट मोहल्ले में चाचा ने 6 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित बच्ची के पिता ने बताया उनके घर में प्रोग्राम चल रहा था। उसी दौरान उनके रिश्तेदार भी वहां आए हुए थे और शराब पीने के बाद अंदर सो रहे थे कि अचानक उनकी बच्ची जोर-जोर से चिल्लाने लगी। जब अंदर जाकर देखा तो वह बच्ची रो रही थी। जिसके बाद व्यक्ति को काबू किया गया और पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंचे थाना पांच के एएसआई हरीश कुमार ने बताया कि उन्होंने बच्ची को अस्पताल में भर्ती करवा के मेडिकल के लिए भेज दिया है। वहीं दूसरी ओर व्यक्ति को अपनी हिरासत में ले लिया है की जा रही है।

 

 

Exit mobile version