Site icon Dainik Savera Times

शम्मी पुरी हत्याकांड : तरनतारन पुलिस ने 2 आरोपियों को 48 घंटों में दबोचा

तरनतारन/पट्टी: 30 जुलाई की दोपहर को कुछ निहंग सिंहों ने घर में घुसकर दुकानदार शम्मी पुरी की हत्या कर दी थी। जबकि उसके भाई अमन पुरी और बेटे करण पुरी को घायल कर दिया था। हत्याकांड में फरार 2 आरोपियों को गिरफ्तार करने में तरनतारन पुलिस ने सफलता हासिल की है। फिलहाल आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जा रहा है। इस संबंधी एस.एस.पी. अिश्वनी कपूर ने बताया कि एस.पी. (डी) अजयराज सिंह और डी.एस.पी. पट्टी कंवलप्रीत सिंह मंड की अगुवाई में थाना सिटी पट्टी के प्रभारी जसपाल सिंह ने हत्यारोपी धरिमंदर सिंह उर्फ परिमंदर पुत्न लखिवंदर सिंह और राजन सिंह उर्फ राजू पुत्न जोगिंदर सिंह निवासी अलगोंकोठी को काबू किया। आरोपियों से इनोवा कार भी बरामद कर ली गई है, जिस पर सवार होकर आरोपियों शम्मी पुरी से उलझने के लिए गए थे। एस.एस.पी. ने बताया कि शम्मी पुरी के के बेटे करण पुरी के बयानों पर धरिमंदर सिंह उर्फ परमिंदर सिंह निवासी वल्टोहा, राजन सिंह उर्फ राजू निवासी अलगों कलां, निशान सिंह निवासी गांव बुर्ज रायके, दलबीर सिंह बीरा निवासी गांव नौरंगाबाद, गुरविंदर सिंह फौजी व 5 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एस.एस.पी. ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार छापेमारी कर रही है।

Exit mobile version