Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

भगत चुनी लाल के निधन पर नेताओं ने जताया शोक

September 19, 2026

भगत चुनी लाल के निधन पर नेताओं ने जताया शोक

Sheetal Angural Offer Condolences : जालंधर। पंजाब के पूर्व मंत्री भगत चुनी लाल के निधन पर विभिन्न राजनीतिक नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों ने उनके निवास स्थान पर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला और भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शीतल अंगुराल सहित अन्य नेताओं ने दिवंगत भगत चुनी लाल के पुत्र एवं पंजाब सरकार में मंत्री मोहिंदर भगत से मुलाकात कर गहरा दुख व्यक्त किया। इस दौरान विजय सांपला और शीतल अंगुराल ने परिवार के साथ दुख साझा करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रभु चरणों में प्रार्थना की।

दोनों नेताओं ने भगत चुनी लाल के निधन को परिवार और समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया तथा शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में हिम्मत रखने का संदेश दिया। शोक व्यक्त करने के लिए मंत्री बरिन्दर गोयल और मंत्री कटारू चक भी उनके निवास स्थान पर पहुंचे। उन्होंने भी मोहिंदर भगत और उनके परिवार के सदस्यों के साथ मुलाकात कर संवेदनाएं प्रकट कीं और दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर गौ सेवा कमीशन के वाइस चेयरमैन कीमती लाल भगत, भाजपा नेता मंजीत बाली, आप नेता राजिंदर सिंह रियल, योगेश मल्होत्रा, बरिंदर गोयल और हरसिमरनजीत सिंह बंटी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी उपस्थित लोगों ने दिवंगत भगत चुनी लाल की आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें