Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

शिरोमणी अकाली दल ने शहीदी दिहाड़ों के दौरान स्थानीय निकाय चुनाव टालने की अपील की

November 24, 2024

शिरोमणी अकाली दल ने शहीदी दिहाड़ों के दौरान स्थानीय निकाय चुनाव टालने की अपील की

चंडीगढ़: शिरोमणी अकाली दल ने आज पंजाब सरकार और राज्य चुनाव आयोग से अपील की है कि 15 दिसंबर से 31 दिसंबर तक साहिबजादों और माता गुजरी जी के शहीदी दिहाड़ों के दौरान स्थानीय निकाय चुनाव न करवाने की अपील की है। आज यहां एक प्रेस बयान जारी करते हुए अकाली दल के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व शिक्षा मंत्री डाॅ. दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि इस दौरान लाखों लोग बलिदानी के इस अनूठे इतिहास से जुड़े सभी धार्मिक जगहों पर माथा टेकने आते हैं, इसीलिए इस दौरान कोई भी चुनाव शांतिपूर्ण एवं पवित्र माहौल को खराब करेगा और लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत होंगीं। डाॅ. चीमा ने कहा कि हालांकि स्थानीय निकायों के चुनाव बेहद महत्वपूर्ण हैं, लेकिन चुनाव की तिथि तय करते समय ऐतिहासिक महत्व के दिनों को भी ध्यान में रखा जाना चाहिए। उन्होने आशा जताते हुए कहा कि सरकार और राज्य चुनाव आयोग चुनाव का दिन तय करते समय लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखेंगें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें