बठिंडा: पंजाब विधानसभा चुनावों के मद्देनजर शिरोमणि अकाली दल बठिंडा शहरी ने अपनी राजनीतिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों को और तेज कर दिया है। पार्टी की ओर से बठिंडा शहरी विधानसभा हलके को संगठनात्मक तौर पर 7 जोनों और 22 सर्कलों में विभाजित किया गया है। इसके साथ ही सभी जोनों के प्रभारियों तथा सर्कलों के अध्यक्षों की नियुक्तियां भी कर दी गई हैं।
बठिंडा शहरी हलके के इंचार्ज इकबाल सिंह बबली ढिल्लों ने जानकारी देते हुए बताया कि संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने के उद्देश्य से यह नई व्यवस्था लागू की गई है। उन्होंने बताया कि जोन-1 का कुलदीप सिंह नंबरदार को , जोन-3 का मोहनजीत सिंह पुरी को, जोन-4 की बलविंदर कौर को, जोन-5 का गुरसेवक सिंह मान को, जोन-6 का चमकौर सिंह मान को तथा जोन-7 का निर्मल सिंह संधू को प्रभारी नियुक्त किया गया है।
बबली ढिल्लों ने बताया कि इसके साथ ही बठिंडा शहरी हल्के को दो हिस्सों में बांट कर बठिंडा सिटी -1 की एडवोकेट दलजीत सिंह बराड़ तथा बठिंडा सिटी-2 की पूर्व मेयर बलजीत सिंह बीड़ बहिमण को देखरेख और सहयोग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि इस संगठनात्मक ढांचे के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर तालमेल स्थापित करने और प्रत्येक क्षेत्र तक पार्टी की गतिविधियों को पहुंचाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
नई व्यवस्था के अनुसार, जोन इंचार्ज कुलदीप सिंह नंबरदार के अधीन सर्कल 1, 2 और 3 होंगे। मोहनजीत सिंह पुरी के अधीन सर्कल 6, 7, 8 और 13 रहेंगे। बलविंदर कौर के अधीन सर्कल 11, 12 और 14 होंगे। इसी प्रकार गुरसेवक सिंह मान के अधीन सर्कल 15, 16 और 20, जबकि चमकौर सिंह मान के अधीन सर्कल 17, 18 और 19 होंगे। निर्मल सिंह संधू के अधीन सर्कल 21 और 22 की जिम्मेदारी रहेगी। बबली ढिल्लों ने बताया कि बठिंडा शहरी विधानसभा हलके को कुल 22 सर्कलों में बांटा गया है और इनके अध्यक्षों की नियुक्ति भी की गई है।
पार्टी की ओर से जारी संगठनात्मक व्यवस्था के अनुसार, सर्कल-1 के अध्यक्ष नैब सिंह बराड़, सर्कल-2 के इकबाल सिंह मिठड़ी, सर्कल-3 के सुखजिंदर सिंह सुखी, सर्कल-4 के कर्मयोग सिंह मान, सर्कल-5 के गुरप्रीत सिंह संधू, सर्कल-6 के बलविंदर सिंह सिद्धू, सर्कल-7 के जगजीत सिंह भुल्लर और सर्कल-8 के परमपाल सिंह सिद्धू होंगे। इसी तरह सर्कल-11 के हरतार सिंह संधू, सर्कल-12 के प्रितपाल सिंह सिरकीबंद, सर्कल-13 के रविंदर सिंह चीमा, सर्कल-14 के सुनील कुमार फौजी, सर्कल-15 के निंदरपाल सिंह लाडी, सर्कल-16 के कमलजीत सिंह सिद्धू, सर्कल-17 के रघुवीर सिंह, सर्कल-18 के भोला सिंह, सर्कल-19 के सुखदेव सिंह गुड़थड़ी, सर्कल-20 के हरविंदर सिंह गंजू तथा सर्कल-22 के मनजीत सिंह को सर्कल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इकबाल सिंह बबली ढिल्लों बबली ढिल्लों ने कहा कि पार्टी की ओर से संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत करने के लिए जल्द ही इसका और विस्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपने का उद्देश्य संगठन को अधिक सक्रिय बनाना तथा कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय कायम करना है।
शिरोमणि अकाली दल के जिला प्रेस सचिव ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि नवनियुक्त सभी जोन प्रभारियों और सर्कल अध्यक्षों ने अपनी नियुक्ति के लिए पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल तथा सांसद हरसिमरत कौर बादल का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने पार्टी नेतृत्व को विश्वास दिलाया कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा और तनदेही के साथ निभाते हुए संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य किया जाएगा।
📍 Location: Bathinda

