Site icon Dainik Savera Times

जालंधर उपचुनाव के लिए शिरोमणि अकाली दल ने बनाई कमेटी,पूरे चुनाव प्रचार पर करेगी नजर

जालंधर: शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने जालंधर पश्चिम विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों की सिफारिश करने के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई है।कमेटी में बीबी जागीर कौर, जत्थेदार गुर प्रताप सिंह बडाला और डॉ. सुखविंदर सिंह सुखी शामिल हैं। यह कमेटी उपचुनाव के लिए पूरे प्रचार पर नजर रखेगी। यह जानकारी पार्टी की ओर से दी गई है।

आप और भाजपा ने घोषित किए उम्मीदवार:

जालंधर उपचुनाव के लिए भाजपा और आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई है। भाजपा ने शीतल अंगुराल को अपना उम्मीदवार बनाया है। जबकि आप ने मोहिंदर भगत को टिकट दिया है। वहीं, उम्मीद है कि कांग्रेस भी आज अपने उम्मीदवार की घोषणा कर देगी। इसके अलावा बसपा भी चुनाव को लेकर लखनऊ में बैठक कर रही है।

Exit mobile version