Site icon Dainik Savera Times

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने ट्वीट कर PM मोदी की मां हीराबेन को दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बेन मोदी का शुक्रवार को निधन हो गया। वे 100 साल की थीं। पंजाब के शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने ट्वीट कर PM मोदी की मां हीरा बा को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा कि श्रीमती के निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। प्रधानमंत्री की प्यारी माँ हीराबेन मोदी की मां को खोने का दुख कोई नहीं भर सकता। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं मोदी जी और उनके परिवार के साथ हैं। ????????

हीरा बा ने अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में सुबह 3.30 बजे अंतिम सांस ली। पीएम मोदी अहमदाबाद पहुंच गए हैं. इससे पहले पीएम मोदी ने ट्वीट कर मां हीरा बा को श्रद्धांजलि दी। पीएम की मां को मंगलवार को अचानक से सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी। इसके अलावा उन्हें कफ की शिकायत भी थी। इसके बाद उन्हें आनन-फानन में अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल के कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती कराया गया था।

 

Exit mobile version