Site icon Dainik Savera Times

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष Sukhbir Singh Badal ने गुरप्रीत सिंह खालसा को सौपी ये बड़ी जिम्मेदारी

जालंधर : शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने शिरोमणि अकाली दल में एक और महत्वपूर्ण नियुक्ति करते हुए जालंधर के वरिष्ठ अकाली नेता गुरप्रीत सिंह खालसा को पार्टी के प्रति उनकी सेवाओं के लिए मुख्य जिम्मेदारी देते हुए राजनीतिक मामलों की समिति पीएसी का सदस्य नियुक्त किया है।

गुरप्रीत सिंह खालसा को इस नियुक्ति की जानकारी मिली तो उन्होंने सुखबीर सिंह बादल, बिक्रम सिंह मजीठिया, दलजीत सिंह चीमा, चरणजीत सिंह बराड़, बीबी जागीर कौर, महेंदर सिंह केपी, गुरप्रताप सिंह वडाला और बलदेव खिहरा समेत पूरे हाईकमान का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि हाईकमान ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उस पर खरा उतरेंगे और लोकसभा चुनाव में पार्टी की सेवा के लिए दिन-रात काम करेंगे।

Exit mobile version