
छेहर्टा: शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने जिला अकाली जत्था अमृतसर शहरी के अध्यक्ष सुरजीत सिंह पहलवान के निवास पर तरनतारन उपचुनाव को लेकर माझा हलका प्रभारियों और वरिष्ठ अकाली नेताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस अवसर पर अकाली कार्यकर्ताओं के एक बड़े समूह को संबोधित करते हुए सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल तरनतारन उपचुनाव में शान से जीत हासिल करेगा। सभी हलका प्रभारियों और वरिष्ठ अकाली नेताओं के साथ अलग-अलग बंद कमरे में बैठकें भी की गईं और तरनतारन उपचुनाव की जीत सुनिश्चित करने के लिए हलका प्रभारियों और वरिष्ठ अकाली नेताओं को अलग-अलग गांवों के वार्डों में ड्यूटियां सौंपी गईं।
इस अवसर पर अकाली कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि वे तरनतारन उपचुनाव जीतने के लिए दिन-रात मेहनत करें ताकि पंजाब की उनकी क्षेत्नीय पार्टी बड़ी जीत हासिल कर सके। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल की जीत से पंजाब में आपसी भाईचारा, शांति, कानून और विकास होगा। इस मौके पर जिला अध्यक्ष सुरजीत सिंह पहलवान, गुरप्रीत सिंह वडाली और अन्य अकाली कार्यकर्ताओं ने सुखबीर सिंह बादल को लोई और सिरोपा से सम्मानित भी किया।
इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्नी गुलजार सिंह रणीके, सुच्चा सिंह लंगाह, गुरबचन सिंह बब्बेहाली, वीर सिंह लोपोके, योध सिंह समरा, गौरवदीप सिंह वल्टोहा, बलजीत सिंह जलालुउस्मा, राजविंदर सिंह राजा लदेह, गुरप्रीत सिंह वडाली, राणा लोपोके, भाई राजिंदर सिंह मेहता, अध्यक्ष सविंदर सिंह संधू, एडवोकेट अमनबीर सिंह सियाली, मेजर सिंह सरकारिया, गुरबचन सिंह करमुवाल, लाली रणीके, संदीप सिंह एआर, गांधी नंबरविंड, सुल्तान सिंह संधू, राजनबीर सिंह घुम्मन, कंचनप्रीत कौर, शनबीर सिंह भिट्टेवंड दिलबाग सिंह अनगढ़, नरिंदर बहल, अर्जन संधू, अलविंदरपाल सिंह पखोके, इकबाल सिंह संधू, हरवंत सिंह झबल, सुखजीत सिंह पहलवान, हरिसमरनदीप सिंह संधू, स्वर्ण सिंह हरिपुरा, कुलवंत सिंह सरकारिया, मनमीत सिंह संधू, जगजीत सिंह समेत बड़ी संख्या में अकाली कार्यकर्ता जंगी चोहलान, कश्मीर सिंह वडाली, लालजीत सिंह गिल, दर्शन वडाली, भाई तरसेम सिंह वडाली, परमजीत सिंह वडाली मौजूद थे।
ये भी पढ़ें: Haryana: सफीदों की होली रंग फैक्ट्री में भीषण आग, 5 महिलाओं की झुलसकर मौत
मेष: दिन शुभ रहेगा...