
मानसा : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा बच्चों को गुरुबाणी, गुरमति सिद्धांतों, सिख इतिहास व सिक्खी से जोड़ने के उद्देश्य तह बच्चों के गुरमति कैंपों के जरिये शिक्षा दी जा रही है। इसी तहत शिरोमणि कमेटी के अंतरिंग मैंबर गुरप्रीत सिंह के विशेष प्रयास से मानसा जिले के हलका जोगा में पिछले एक महीने से विभिन्न गांवों में आयोजित किए गए गुरमति सिखलाई कैंपों की समाप्ति आज गुरुद्वारा भाई बहलो जी, फफड़ेभाईके में विशाल समागम के रूप में हुई।
समागम में शिरोमणि कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंद्र सिंह धामी व तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी टेक सिंह व बाबा गुरमीत सिंह त्रिलोकेवाला ने विशेष तौर पर शिरकत करके बच्चों को गुरमति अनुसार जीवन बिताने का संदेश दिया। शिरोमणि कमेटी के अंतरिंग सदस्य गुरप्रीत सिंह बब्बर के विशेष प्रयासों व धर्म प्रचार कमेटी के सहयोग से हलका जोगा के 53 गांवों में 64 केंद्रों पर लगाए गए इन गुरमति सिखलाई कैंपों में कुल 35 सौ बच्चों ने उत्साह से भाग लिया।
विभिन्न गांवों में कैंप दौरान धार्मिक मुकाबले भी करवाए गए जिनमें अव्वल रहे 540 बच्चों का आज गुरमति शिक्षा संबंधी लिखित पेपर लिया गया और अव्वल रहे बच्चों को साइकिल देकर सम्मानित किया गया। समागम को संबोधित करते शिरोमणि कमेटी अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंद्र सिंह धामी ने कहा कि बच्चे राष्ट्र का भविष्य हैं, जिनको गुरमति से जोड़ने के लिए शिरोमणि कमेटी निरंतर कार्यशील है। उन्होंने कहा कि ऐसे गुरमति कैंपों में बच्चों को गुरबाणी पाठ, कीर्तन, सिख इतिहास व गुरमति जीवन के मूल्यों से जोड़ने के साथ-साथ सिक्ख संस्थाओं की अहमियत बारे भी जानकारी दी जाती है ताकि भविष्य के वारिस अपने इतिहास व परम्पराओं से अवगत हों।
इस बीच अंतरिंग सदस्य गुरप्रीत सिंह ाब्बर ने अपने हलके के हर गांव तक पहुंच करके सिक्खी प्रचार के लिए किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा करते गुरुद्वारा कमेटियों व ग्रंथी सिंघों द्वारा किए सहयोग के लिए धन्यवाद भी किया। इस बीच तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार बाबा टेक सिंह ने अपने संबोधन दौरान ग्रंथी सिंघों को हर रोज बच्चों की गुरमति क्लासें लगाने के लिए प्रेरित करते हुए गुरुद्वारा प्रबंधकों को भी ग्रंथ सिंघों का सहयोग करने की अपील की।
समागम दौरान शिरोमणि कमेटी सदस्य बाबा गुरमीत सिंह त्रिलोकेवाला व अकाली दल के हलका इंचार्ज प्रेम कुमार अरोड़ा ने भी संबोधित किया। समागम की समाप्ति मौके अव्वल आए बच्चों को एडवोकेट हरजिंद्र सिंह धामी, जत्थेदार बाबा टेक सिंह, गुरप्रीत सिंह ाब्बर व बाबा गुरमीत सिंह त्रिलोकेवाला व अन्य प्रमुख शख्सियतों ने इनाम के तौर पर साइकिल देकर सम्मानित किया, जबकि कैंप में भाग लेने वाले बच्चों को भी मैडल व सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही ग्रंथी सिंघों को भी शिरोमणि कमेटी द्वारा दस्तार व नगद राशि देकर सम्मानित किया गया।
गतका टीमों द्वारा भी इस बीच गतका के जौहर दिखाए गए। इस अवसर पर लोेकल गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष हरदेव सिंह, गुरमेल सिंह, तख्त श्रीदमदमा साहिब के मैनेजर नरिंद्र जीत सिंह भवानीगढ़, उप मैनेजर मनदीप सिंह, हरभगवान सिंह मैनेजर, रूबल सिंह ढिल्लो अध्यक्ष यूथ विंग, प्रिंसिपल जसविंद्र सिंह, प्रिंसिपल रविंद्र सिंह, इंचार्ज भोला सिंह, प्रचारक भाई शविंद्र सिंह, बीबी कर्मजीत कौर, गुरप्रीत सिंह, जसविंद्र सिंह, सुरजीत सिंह व बड़ी गिनती में बच्चे उपस्थित थे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...